Kanpur: न्याय के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर दिव्यांग, आश्वासन के बाद टली पदयात्रा

हम हैं काकरोच के पोस्टर के साथ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने शांति मार्च निकालते का प्रयास किया जिसे पुलिस ने रोक

By INA News Desk
Jun 9, 2026 - 18:38
30 Views
Kanpur: न्याय के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर दिव्यांग, आश्वासन के बाद टली पदयात्रा
न्याय के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर दिव्यांग, आश्वासन के बाद टली पदयात्रा

कानपुर। हम हैं काकरोच के पोस्टर के साथ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने शांति मार्च निकालते का प्रयास किया जिसे पुलिस ने रोक दिया।शांति मार्च रोके जाने के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। बाद में एडीसीपी सेन्ट्रल डाक्टर अर्चना सिंह के आस्वाशन पर पदयात्रा स्थगित हो गयी। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने, नौकरी रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारन्टी के लिए सामाजिक समानता कानून बनाने, सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने व बढ़ाने, चलन क्रिया के सभी श्रेणी के दिव्यांगों को सभी नौकरियों में अवसर देने, दिव्यांग पेंशन ₹5000 महीना करने, पीड़ित दिव्यांगों कि रिपोर्ट दर्ज करने, शासन और पुलिस महानिदेशक के आदेशों का अनुपालन करने सहित 23 सूत्री मांगों को पूरा करने कि मांग लम्बे समय से कर रहा है। थाना प्रभारी काकादेव व एसीपी स्वरुप नगर ने देर रात वार्ता का प्रस्ताव दिया था जिसे  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने ठुकरा दिया और सुबह वार्ता के लिए कहा। चौकी प्रभारी शास्त्री नगर सुबह 6 बजे से ही शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में डेरा डाल दिया था । किसी को सेन्ट्रल पार्क से बाहर नहीं निकलने दिया । 

बाद में पीड़ित नाजमा बनों कि रिपोर्ट दर्ज कि गयी और दिव्यांग कमल किशोर का 40 हजार रुपए प्रापर्टी डीलर से दिलाने पर व सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही कि गयी। उसके बाद पदयात्रा रोक दी गई । वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जब तक सभी पीड़ित दिव्यांगों कि रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती तब तक हम आन्दोलन वापस नहीं लेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अब लड़ाई आर पार कि होगी। हम प्रशासन व सरकार कि प्रताड़ना से डरने वाले नहीं हैं। हम जीवन के अन्तिम सांस तक दिव्यांगजनों के आधिकारों के लिए लड़ेंगे। आज के  प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र, कुमार जिला अध्यक्ष राहुल कुमार  प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दिक्षित, गुड्डी दीक्षित, गोमती वर्मा, सरला, तन्मय श्रीवास्तव, सतेन्द्र कुमार, मोहम्मद मेराजूददीन ,  प्रज्वल कुमार सिंह, राम जानकी आदि शामिल थे।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow