Kanpur: दूध में ज़हर का खेल बेनकाब! 388 टन मिलावटी माल जब्त, करोड़ों की फैक्ट्री पर छापा।

आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर

May 2, 2026 - 22:10
107 Views
Kanpur: दूध में ज़हर का खेल बेनकाब! 388 टन मिलावटी माल जब्त, करोड़ों की फैक्ट्री पर छापा।
दूध में ज़हर का खेल बेनकाब! 388 टन मिलावटी माल जब्त, करोड़ों की फैक्ट्री पर छापा।

लखनऊ/कानपुर। आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त के निर्देश पर गठित 14 विशेष प्रवर्तन टीमों ने लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात में संचालित प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद इकाइयों पर आकस्मिक छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 56 नमूने लिए गए और लगभग 388 टन खाद्य सामग्री सीज/जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹15.8 करोड़ बताई गई है। निरीक्षण में गड़बड़ियां मिलने पर 9 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 4 इकाइयां बंद (नॉन-ऑपरेशनल) पाई गईं।

प्रमुख कार्रवाई

  • भोले बाबा डेरी, कानपुर देहात
    निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। एक्सपायरी हो चुके स्किम्ड मिल्क पाउडर को दोबारा पैक कर नई तारीख डालने का मामला सामने आया। यहां से 227 टन मिल्क पाउडर (₹15.2 करोड़) सीज किया गया और लाइसेंस निलंबन की संस्तुति भेजी गई।
  • सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (ज्ञान ब्रांड), लखनऊ
    घी व मिल्क पाउडर में लेबलिंग खामियां और औद्योगिक प्रिजर्वेटिव मिलने की आशंका पर 108 टन सामग्री (₹58 लाख) जब्त की गई।
  • नमस्ते इंडिया ब्रांड, कानपुर नगर/देहात
    प्रोसेसिंग यूनिट में साफ-सफाई व सेनेटरी मानकों की कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। एक्सपायरी सामग्री नष्ट कराई गई।
  • अमूल ब्रांड इकाइयां, लखनऊ व कानपुर
    स्किम्ड मिल्क पाउडर की लेबलिंग और हेल्थ क्लेम में खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।
  • स्वदेश मिल्क प्रोडक्ट (शुद्ध ब्रांड), लखनऊ
    नॉन-फूड ग्रेड एडिटिव और दूषित मसालों के उपयोग पर सामग्री सीज कर सुधार नोटिस जारी किया गया।

Also Read- Sultanpur: 2014 आचार संहिता उल्लंघन केस: कोर्ट सख्त, कुमार विश्वास समेत आरोपियों को 15 मई को पेश होने का आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow