Sitapur: सम्पूर्ण समाधान दिवस- 368 शिकायतें आईं, 47 का मौके पर निस्तारण।

जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार

May 2, 2026 - 22:18
56 Views
Sitapur: सम्पूर्ण समाधान दिवस- 368 शिकायतें आईं, 47 का मौके पर निस्तारण।
सम्पूर्ण समाधान दिवस- 368 शिकायतें आईं, 47 का मौके पर निस्तारण।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया। तहसील महमूदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

अन्य तहसीलों की बात करें तो तहसील सदर में 44 में से 06, बिसवां में 26 में से 06, सिधौली में 56 में से 11, लहरपुर में 92 में से 11, महोली में 37 में से 02 तथा मिश्रिख में 31 में से 03 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 368 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 47 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को पृष्ठांकित करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read- Lucknow: ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा के सतत प्रयासों से दोहरीघाट-ओड़िहार मेमू सेवा को मिली गति।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow