Hardoi: रजनी तिवारी पहुंचीं शाहाबाद, संपूर्ण समाधान दिवस बना जनसेवा का बड़ा मंच।
उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील शाहाबाद परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील शाहाबाद परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च 2026 को किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहीं। उनके साथ जिला अधिकारी मंगला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी शाहाबाद, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं—मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना आदि के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने कैंप लगाकर पंजीकरण एवं लाभ वितरण का कार्य किया। इसके अतिरिक्त स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।
अंत में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 09 वर्षों में कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
Also Read- Hardoi : माधौगंज के फूलमती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
What's Your Reaction?









