Hardoi : माधौगंज के फूलमती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी अनुभवों के बारे में भी पूछा, जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी व उप निरीक्षक

Mar 25, 2026 - 00:14
 0  33
Hardoi : माधौगंज के फूलमती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
Hardoi : माधौगंज के फूलमती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित फूलमती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उन्हें महिला सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102, 101 और 108 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसके साथ ही बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व को समझाया गया और सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी अनुभवों के बारे में भी पूछा, जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी व उप निरीक्षक उमाकांत दीक्षित, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जयप्रकाश और महिला आरक्षी साधना पांडे व माजिदा चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उन्हें कानून के प्रति सचेत बनाना है।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow