Hardoi : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम चकरासा में भी मिशन शक्ति के तहत मीटिंग हुई। महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 112, 102, 19
थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम तेरवा में पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को इकट्ठा किया। सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम चकरासा में भी मिशन शक्ति के तहत मीटिंग हुई। महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 112, 102, 1930 आदि के बारे में जागरूक किया गया।
ये कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। थाना बघौली में सीमा हंसराज और एमपीआर रेनू ने कार्यक्रम संभाला।
थाना पचदेवरा में उप निरीक्षक राकेश पटेल, हेड कांस्टेबल टुन्ना सिंह, महिला आरक्षी मीनू बाला राघव और आरक्षी अवनेश कुमार शामिल थे। पुलिस लगातार ऐसी जागरूकता गतिविधियां कर रही है ताकि महिलाएं सुरक्षित और सशक्त रहें।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









