Hardoi : थाना शाहाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
पूछताछ में अनारकली ने बताया कि अखिलेश उसका बहनोई था और घर आता-जाता रहता था। अखिलेश की पत्नी की मौत हो चुकी है। एक दिन अनारकली खेत गई थी। तब अखिलेश ने उसकी बड़ी बेटी के साथ गलत ह
हरदोई जिले के थाना शाहाबाद में पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोपी महिला ने अपने बहनोई की हत्या की है। मृतक अखिलेश कुमार का शव उसके साढू लालाराम के घर ग्राम सहोरा में चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के भाई विमलेश कुमार ने तहरीर दी कि अखिलेश घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी हैं सूरज पुत्र मेडई, अनारकली पत्नी स्वर्गीय लालाराम और सरजू की पत्नी, सभी ग्राम सहोरा के निवासी। पुलिस ने अनारकली को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
पूछताछ में अनारकली ने बताया कि अखिलेश उसका बहनोई था और घर आता-जाता रहता था। अखिलेश की पत्नी की मौत हो चुकी है। एक दिन अनारकली खेत गई थी। तब अखिलेश ने उसकी बड़ी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। बेटी ने मां को सब बताया। इससे गुस्से में अनारकली ने अखिलेश का गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव, कांस्टेबल राहुल चौधरी और महिला कांस्टेबल अंजली शर्मा शामिल थे।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









