Hardoi News: निपुण भारत मिशन में लापरवाही पर DM का एक्शन, मल्लावां के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 20:43
5 Views
Hardoi News: निपुण भारत मिशन में लापरवाही पर DM का एक्शन, मल्लावां के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निपुण भारत मिशन को सफल बनाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा भी की गयी। 

‎‎बैठक मे बच्चों की बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने, निर्धारित निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति तथा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी मल्लावां के बैठक में अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीडीटीएफ का निरीक्षण न करने पर चेतावनी जारी करने निर्देश दिए। वी टी एफ का निरीक्षण न करने पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए ।
‎जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को उसकी कक्षा के अनुरूप बुनियादी दक्षताएं प्राप्त कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता तथा विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

‎‎बैठक में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमजोर शैक्षिक स्तर वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त शिक्षण सहायता उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने पर बल दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार,बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- हरदोई में पुलिस सत्यापन के दौरान हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow