Hardoi: भरखनी में FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, निपुण लक्ष्य हासिल करने पर जोर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज विकासखंड भरखनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर FLN एवं NCERT की

Aug 10, 2026 - 16:59
24 Views
Hardoi: भरखनी में FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, निपुण लक्ष्य हासिल करने पर जोर
भरखनी में FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, निपुण लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Hardoi: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज विकासखंड भरखनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर FLN एवं NCERT की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय  प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि एफएलएन प्रशिक्षण पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण एवं उद्देश्यपरक हो। प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऐसी बाल-केंद्रित, गतिविधि आधारित एवं नवाचारी शिक्षण विधियों से दक्ष किया जाए, जिनके माध्यम से विद्यालयों में बच्चों की भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं का प्रभावी विकास हो और प्रत्येक बच्चा निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सके। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने, समझने एवं बुनियादी गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है। प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Also Click : कांवड़ियों को आतंकी बताने वाले मौलाना पर भड़कीं गुलाब देवी, बोलीं- आतंकी कौन है, पहले अपना दिमाग जांचवाए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow