Hardoi: श्रावण के द्वितीय सोमवार पर डीएम-एसपी ने सुनासीर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को परखा

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विकास

Aug 10, 2026 - 16:22
9 views
Hardoi: श्रावण के द्वितीय सोमवार पर डीएम-एसपी ने सुनासीर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को परखा
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विकास खण्ड मल्लावां के सुनासीर नाथ मन्दिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाय। अराजक तत्वों की कड़ी निगरानी की जाए। सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से क्रिया शील रखे जाए। कावड़ यात्राओं को भी सकुशल सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु भी आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन एवं यातायात प्रबन्धन को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाये। मन्दिर परिसर, प्रमुख घाटों एवं सम्बन्धित मार्गो पर आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा प्रबन्ध सहित समस्त आवश्यक सेवाओं को सक्रिय रखा जाये। सम्बन्धित क्षेत्रों के सीएचसी एवं चिकित्सालयों को एलर्ट मोड पर रखे जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। इसके साथ ही अग्नि से सुरक्षा हेतु भी समुचित प्रबन्ध किए जाए। सभी सम्बधित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम को निरंतर सक्रिय रखा जाये और आवश्यक सूचनायें अनवरत रूप से श्रद्वालुओं को उपलब्ध करायी जाये, जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। अपातकालीन सेवायें, चिकित्सा हेल्प डेस्क, ऐम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा सहायता आदि की समुचित व्यवस्था एवं त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।  निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्थाओं का अनुश्रवण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के दृष्टिगत निर्धारित रूट प्लान एवं सुरक्षा मानको का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। रूट डायवर्जन प्लान तथा पार्किगं के सम्बन्ध मे भी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।