Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 2000 से अधिक बच्चों ने ली एल्बेंडाजोल की खुराक

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) अभियान के तहत दिनांक 10/08/2026 दिन सोमवार को सेंट जेम्स स्कूल, लखनऊ रोड,

Aug 10, 2026 - 16:03
14 Views
Hardoi: हरदोई में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 2000 से अधिक बच्चों ने ली एल्बेंडाजोल की खुराक

हरदोई: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) अभियान के तहत दिनांक 10/08/2026 दिन सोमवार को सेंट जेम्स स्कूल, लखनऊ रोड, हरदोई में कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की । इस दौरान स्कूल के 2000 से अधिक बच्चों ने कृमिनाशक दवा का सेवन किया ।

डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पेट में कृमि होने से बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । कृमि संक्रमण के कारण शरीर में खून की कमी (एनीमिया) सहित कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं । बच्चों में एनीमिया होने पर पढ़ाई में पिछड़ना, थकान, आलस्य और चक्कर आने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं । उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ रहने से भावी पीढ़ी भी स्वस्थ होगी । सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और सभी लोग स्वस्थ जीवन जी सकें । उन्होंने सभी लक्षित बच्चों एवं अभिभावकों से अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन सुनिश्चित कराने की अपील की ।

बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने और उनके पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल की दवा दी जाती है । उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अभियान के दौरान दवा का सेवन अवश्य कराएं । अभियान में किसी कारणवश दवा खाने से छूटे बच्चों के लिए 14 अगस्त 2026 को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाई जाएगी । उन्होंने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 5445 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 22लाख 60 हजार से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल फ़ादर लैंसी एवं स्कूल के अन्य अध्यापकगण के अतिरिक्त  RKSK जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एहसान, DCPM  शिव कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे |

Also Click : कांवड़ियों को आतंकी बताने वाले मौलाना पर भड़कीं गुलाब देवी, बोलीं- आतंकी कौन है, पहले अपना दिमाग जांचवाए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow