Hardoi: श्री विनायक समिति के 27वें श्री गणेश उत्सव का हुआ आगाज, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

अग्रवाल धर्मशाला, हरदोई में श्री विनायक समिति द्वारा आयोजित होने वाले 27वें श्री गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

By INA News Desk
Aug 10, 2026 - 15:54
28 Views
Hardoi: श्री विनायक समिति के 27वें श्री गणेश उत्सव का हुआ आगाज, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

हरदोई। अग्रवाल धर्मशाला, हरदोई में श्री विनायक समिति द्वारा आयोजित होने वाले 27वें श्री गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणेश उत्सव के आयोजन का शुभारंभ समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में आमंत्रण पत्र के विमोचन के साथ हुआ। श्री विनायक समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गणेश उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इस दौरान समिति के संरक्षकगण एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

समिति के अनुसार 14 सितंबर से 19 सितंबर तक गणेश उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 7:30 बजे आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके बाद 20 सितंबर को भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के उपरांत सीतापुर रोड स्थित सिकरोहरी में बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में संरक्षकगण विमलेश गुप्ता, अविनाश चंद्र गुप्ता, बालकिशन जिंदल, राम प्रमोद सिंह पानू, कैलाश अग्रवाल, आशीष माहेश्वरी, अजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं जितेंद्र अग्रवाल सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल ‘राजू’, राजीव गुप्ता ‘टिंकू’, मनोज गुप्ता ‘पप्पी’, देवेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रियांशु पांडे, पुनीत गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अनुराग कुमार, जमुना गुप्ता, मनोज दीक्षित, अमित शुक्ला, राम लखन गुप्ता, कान्हा गुप्ता, गौरव भदौरिया, अनुराग दीक्षित, श्याम जी गुप्ता एवं चेतना शुक्ला समेत समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Also Read- हरदोई: सवायजपुर में झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow