हरदोई: सवायजपुर में झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरदोई के सवायजपुर में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के बहाने बच्ची के साथ गलत काम करने वाले आरोपी रामकीरत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Aug 9, 2026 - 23:02
 0  5
हरदोई: सवायजपुर में झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ कराने के बहाने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जैतापुर गांव निवासी रामकीरत के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता की पुत्री की तबीयत खराब और परेशान रहने के कारण एक परिचित के कहने पर वे अपनी पुत्री का इलाज कराने के उद्देश्य से जैतापुर गांव निवासी रामकीरत के पास आए थे। आरोप है कि पूजा-पाठ करने के नाम पर आरोपी ने पिता को कमरे से बाहर भेज दिया और आधे घंटे बाद आने को कहा। इस दौरान कमरे में अकेली बच्ची के साथ आरोपी ने अभद्रता करते हुए गलत काम अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पूरी बात बताई और लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रामकीरत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Also Click : कांवड़ियों को आतंकी बताने वाले मौलाना पर भड़कीं गुलाब देवी, बोलीं- आतंकी कौन है, पहले अपना दिमाग जांचवाए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow