चार संडे, चार स्नेक अटैक! सम्भल में एक ही परिवार के पीछे पड़ा सांप, एक की मौत से दहशत
सम्भल के गणेशपुर गांव में लगातार चार रविवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों को सांप ने काटा। एक युवती की जान गई, अन्य का इलाज जारी।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में सांप के काटने की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि लगातार चार संडे को एक ही परिवार के चार सदस्यों को सांप ने घर में घुसकर डंस लिया। इनमें एक युवती की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोगों को इलाज के बाद डॉक्टरों ने बचा लिया। रविवार को एक बार फिर सांप ने घर में घुसकर परिवार की महिला को अपना शिकार बना लिया।
परिवार के मुताबिक, रविवार को सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इससे पहले भी परिवार के एक सदस्य को डंसने वाले सांप को परिजनों ने पकड़ लिया था, लेकिन अब दूसरे सांप के घर में घुसकर महिला को डंसने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चारों घटनाएं रविवार के दिन ही हुईं। लगातार चार रविवार हुए इन स्नेक अटैक ने परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी दहशत पैदा कर दी है। एक ही घर के सदस्यों को बार-बार सांप के डंसने की घटनाएं इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, सांपों के बार-बार घर में घुसने की वजह क्या है और क्या सभी घटनाओं में एक ही सांप शामिल है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार अब सांप के खौफ के बीच अपने घर की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है।
Also Click : सम्भल के मदरसे में गूंजा तिरंगे का संदेश, बच्चों को 15 अगस्त पर ‘घर-घर झंडा’ लगाने की दी गई सीख
What's Your Reaction?



