सम्भल के मदरसे में गूंजा तिरंगे का संदेश, बच्चों को 15 अगस्त पर ‘घर-घर झंडा’ लगाने की दी गई सीख

संभल में स्वतंत्रता दिवस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मदरसा जमीयत-उल-कुरैश के छात्र और शिक्षक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए।

By INA News Desk
Aug 9, 2026 - 13:22
26 Views
सम्भल के मदरसे में गूंजा तिरंगे का संदेश, बच्चों को 15 अगस्त पर ‘घर-घर झंडा’ लगाने की दी गई सीख

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मदरसे में बच्चों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। डूंगर सराय स्थित मदरसा जमीयत-उल-कुरैश, निदा-ए-इस्लाम में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के इतिहास और आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों के बारे में जानकारी दी गई।

मदरसे के शिक्षक शमशाद आलम और मास्टर सलीम दुर्रानी ने बच्चों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और आसपास के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त कोई सामान्य दिन नहीं, बल्कि देश का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी लोगों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। वहीं मोहम्मद राशिद कासमी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी ने मिलकर संघर्ष किया और बड़ी कुर्बानियां दीं।

उन्होंने बच्चों को देश से मोहब्बत करने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया। मदरसे में बच्चों को साफ तौर पर बताया गया कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था और इस आजादी के पीछे देश के तमाम वर्गों के लोगों का संघर्ष रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सम्भल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले उलेमा और स्थानीय लोगों की कुर्बानियों का भी जिक्र किया गया। मदरसे से बच्चों के हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का संदेश देने की यह पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

Also Click : कलेजा कांप उठेगा: 11 साल की बेटी ने मोबाइल के लिए दबाया मां का गला, फिर घर छोड़कर हुई फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow