बीजेपी के एजेंडे को फायदा पहुंचाने को दिए जा रहे ऐसे बयान
कांवड़ियों पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर सांसद आदित्य यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने इसे समाज में भाईचारा बिगाड़ने की साजिश करार दिया।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
कांबड़ियों को आतंकी नशेड़ी बताने वाले मौलाना साजिद रशीदी को बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एजेंडे को फायदा पहुंचाने को ऐसे बयान दिए जा रहे हैं समाज में कई सारे लोग भाईचारा और शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सम्भल हिंसा की जांच रिपोर्ट को सांसद ने झूठा बताया। कई अधिकारियों को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया सपा की सरकार बनने पर हिंसा की दोबारा जांच करा कर दोषियों को सजा देने का ऐलान किया है।
अपने निर्वाचन क्षेत्र के कस्बा बबराला में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे बदायूं सांसद ने मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ियों को नशेड़ी आतंकवादी कहने वाले बयान पर मौलाना को कड़ी नसीहत दी। सांसद ने कहा कि समाज में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो भाईचारा और शांति भंग करने की कोशिश करते हैं। समाज के हर वर्ग में ऐसे लोग हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे परिवार के लोग ऐसी बातें नहीं करते है।
बीजेपी के एजेंडे को फायदा पहुंचाने को उन्होंने मौलाना पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया। विधानसभा में रखी गई सम्भल हिंसा की रिपोर्ट को सांसद ने झूठी बताया है। उन्होंने सम्भल में हत्याओं का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया। सपा की सरकार बनने पर उन्होंने हिंसा की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को सजा देने का ऐलान कर किया.हिंसा में पुलिसकर्मियों को घायल करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ भी उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया।
Also Click : हाथरस में बीमारी ठीक करने के नाम पर महिला को श्मशान ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप, तीन पर मामला दर्ज
What's Your Reaction?







