Sambhal Violence SIT Report: सम्भल हिंसा की एसआईटी रिपोर्ट पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का हमला, बताया सोची-समझी कहानी

सम्भल हिंसा की एसआईटी रिपोर्ट पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने रिपोर्ट को एकतरफा बताते हुए अदालत पर भरोसा जताया है।

Aug 7, 2026 - 00:22
 0  4
Sambhal Violence SIT Report: सम्भल हिंसा की एसआईटी रिपोर्ट पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का हमला, बताया सोची-समझी कहानी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

SIT रिपोर्ट पर सांसद बर्क का बड़ा हमला, बोले- यह सच्चाई नहीं, सुनियोजित कहानी

सम्भल हिंसा मामले में विधानसभा में पेश की गई SIT रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे सच्चाई सामने लाने के बजाय एक "सोची-समझी कहानी" करार दिया।

बर्क ने अपने बयान में कहा कि हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि SIT रिपोर्ट का उद्देश्य उन्हें, सम्भल की मासूम जनता और पूरी कम्युनिटी की छवि को बदनाम करना है, जबकि वास्तविक जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की गई है। सांसद ने स्पष्ट कहा कि SIT कोई न्यायपालिका नहीं है और उसका कार्य केवल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। उनके अनुसार, दोषी और निर्दोष का अंतिम फैसला केवल न्यायपालिका ही कर सकती है।

ज़ियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि उन्हें भारत की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और विश्वास है कि अदालत में सच्चाई सामने आएगी तथा न्याय अवश्य मिलेगा। सम्भल हिंसा को लेकर SIT रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। रिपोर्ट को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं। एक ओर सरकार SIT की जांच को तथ्यों पर आधारित बता रही है, वहीं विपक्षी दल और सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। अब इस पूरे मामले में सभी की निगाहें न्यायिक प्रक्रिया और अदालत के आगामी फैसलों पर टिकी हैं।

Also Click : Lucknow: युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगी यूपी की नई युवा नीति, सीएम योगी ने दिए विशेषज्ञ आयोग गठन के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow