कांवड़ियों को आतंकी बताने वाले मौलाना पर भड़कीं गुलाब देवी, बोलीं- आतंकी कौन है, पहले अपना दिमाग जांचवाए

कांवड़ियों पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना पर उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बयान को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया।

By INA News Desk
Aug 9, 2026 - 13:14
49 Views
कांवड़ियों को आतंकी बताने वाले मौलाना पर भड़कीं गुलाब देवी, बोलीं- आतंकी कौन है, पहले अपना दिमाग जांचवाए

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कांवड़ियों को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के कथित विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने तीखा पलटवार किया है। मौलाना के बयान को लेकर गुलाब देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने मौलाना को विक्षिप्त बताते हुए उनके बयान की कड़ी आलोचना की।

गुलाब देवी ने कहा कि जिसका दिमाग विक्षिप्त होता है, वह दूसरों के लिए भी उसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि कांवड़िए भगवान राम के भक्त हैं और आस्था के साथ कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। श्रद्धालु पैरों में बिना चप्पल पहने और तन पर साधारण कपड़े रखकर ‘राम-राम’ का जाप करते हुए कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। मंत्री ने कहा कि ऐसे श्रद्धालुओं को आतंकी कहना बेहद आपत्तिजनक है।

उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांवड़ियों को आतंकी बताने वाला मौलाना खुद आतंकवादी मानसिकता की भाषा बोल रहा है। गुलाब देवी ने मौलाना के दिमाग की जांच कराए जाने की बात भी कही। मंत्री के इस बयान के बाद कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही बयानबाजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। गुलाब देवी ने साफ कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े श्रद्धालुओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे बयानों को समाज के माहौल के लिए उचित नहीं बताया।

Also Click : कलेजा कांप उठेगा: 11 साल की बेटी ने मोबाइल के लिए दबाया मां का गला, फिर घर छोड़कर हुई फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow