अंधों की मदद के नाम पर टप्पेबाजी का खेल! चंदौसी पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश

चंदौसी पुलिस ने दृष्टिहीनों की मदद के नाम पर चंदा मांगकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आभूषण बरामद।

Aug 9, 2026 - 19:57
 0  3
अंधों की मदद के नाम पर टप्पेबाजी का खेल! चंदौसी पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

चंदौसी थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेहद शातिर तरीके से टप्पेबाजी और महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों गंगाराम, कल्लू, तुलसी, राजू और माया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और हरियाणा में भी वारदातें करता था।

एसपी सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई के मुताबिक गैंग ने टप्पेबाजी के लिए बेहद चालाक तरीका अपनाया था। आरोपी 'National Association for the Blind' के नाम की पर्चियां लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से 50-100 रुपये का चंदा मांगते थे। इसी दौरान गैंग के सदस्य बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट करते थे, खासकर जिनके कान में कुंडल या नाक में आभूषण होते थे। गैंग की महिला सदस्य तुलसी पहले बुजुर्ग महिला को बातचीत में उलझाकर भरोसे में लेती थी। इसके बाद गैंग के अन्य सदस्य महिला को एकांत में ले जाकर टप्पेबाजी और आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार राजू और माया टारगेट तलाशने का काम करते थे, जबकि गंगाराम और कल्लू वारदात को अंजाम देते थे। 29 जुलाई और 3 अगस्त को चंदौसी में हुई घटनाओं के साथ रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर हुई वारदातों से भी गैंग का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी कुंडल और 5 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग के सदस्य वारदात के बाद तुरंत दूसरे शहर निकल जाते थे, जिससे इन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण था।

Also Click : अनंतपुर में भीषण सड़क दुर्घटना: पुल से नीचे गिरे वोल्वो बस और ट्रक, परखच्चे उड़े, 40 यात्री घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow