हरदोई: संडीला में खेत से पम्पिंग सेट चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, ई-रिक्शा और सामान बरामद
हरदोई की संडीला पुलिस ने खेत से पम्पिंग सेट चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का पम्पिंग सेट और ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
हरदोई की संडीला थाना पुलिस ने खेत से पम्पिंग सेट चोरी करने की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
संडीला क्षेत्र के ग्राम टिकरा दाउदपुर निवासी राजू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके खेत से सिंचाई का पम्पिंग सेट पार कर दिया है
मामले की जांच कर रही संडीला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ और नसीम को दबोच लिया
Also Click : सम्भल के मदरसे में गूंजा तिरंगे का संदेश, बच्चों को 15 अगस्त पर ‘घर-घर झंडा’ लगाने की दी गई सीख
What's Your Reaction?



