सीतापुर: बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

सीतापुर के नैमिषारण्य में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार किया। गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।

Jul 23, 2026 - 23:08
 0  5
सीतापुर: बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी INA NEWS – संवाददाता, नैमिषारण्य

सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में एक इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में शराब के नशे में धुत पड़ोसी युवक ने सात साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर ही उसे धर दबोचा।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, रात के समय माता-पिता घर के भीतर भोजन कर रहे थे और बच्ची बाहर पड़ोस के रहने वाले तीस वर्षीय आशीष के साथ खेल रही थी। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई और बुलाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजन बाहर निकले। वहां बच्ची अचेत और बेहद खराब स्थिति में पड़ी मिली। परिजनों ने तुरंत आरोपी को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो चुका था। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल सीतापुर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए करीब 12 घंटे के अंदर लोकनापुर गांव से आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की स्थिति में अब सुधार हो रहा है।

Also Click : UP Sarvodaya Vidyalaya: देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवरेंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और BSAI में समझौता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow