UP Sarvodaya Vidyalaya: देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवरेंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और BSAI में समझौता

उत्तर प्रदेश के 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों को आधुनिक बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच समझौता हुआ है।

Jul 23, 2026 - 00:43
 0  5
UP Sarvodaya Vidyalaya: देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवरेंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और BSAI में समझौता
प्रतीकात्मक चित्र

UP Sarvodaya Vidyalaya: देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवरेंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और BSAI में समझौता

उत्तर प्रदेश के 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के माध्यम से सर्वोदय विद्यालयों में देश के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों की बेहतरीन कार्यप्रणालियों को लागू किया जाएगा।

इस व्यवस्था के तहत सर्वोदय विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के साथ-साथ छात्रावास प्रबंधन, विद्यार्थियों की देखभाल, अनुशासन, नेतृत्व विकास, जीवन कौशल और तकनीक आधारित पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। योजना के अंतर्गत विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक बीएसएआई से जुड़े प्रमुख बोर्डिंग स्कूलों का शैक्षणिक दौरा करेंगे। वहां के संचालन और शैक्षणिक माहौल का अध्ययन करने के बाद एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश भर के सभी 112 सर्वोदय विद्यालयों में लागू किया जाएगा।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। सरकार का प्रयास है कि सर्वोदय विद्यालयों के छात्रों को भी देश के शीर्ष आवासीय विद्यालयों जैसी सुविधाएं और अवसर प्राप्त हों।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव ने इसे सर्वोदय विद्यालयों की व्यवस्था को नया आयाम देने वाला कदम बताया। वहीं बीएसएआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना सुकुल ने कहा कि किसी राज्य सरकार के साथ उनका यह पहला समझौता है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होगा। इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह और बीएसएआई के निदेशक विनय पांडेय सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow