Hardoi: 15 अगस्त की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक बनाने के दिए निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आगामी 15 अगस्त के

Aug 6, 2026 - 19:18
27 Views
Hardoi: 15 अगस्त की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक बनाने के दिए निर्देश
15 अगस्त की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक बनाने के दिए निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आगामी 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं समारोहों की तैयारियों की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण, भव्य एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के अनुरूप आयोजित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक भवनों पर निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तथा राष्ट्रगान का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों का सम्मान करने, स्वच्छता अभियान चलाने, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रभात फेरी तथा जनहितकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का सफल आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय, लोक निर्माण, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वित रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए। समारोह स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें ताकि कार्यक्रमों का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक स्तर पर आयोजन के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में नशामुक्त भारत जन-जागरूकता अभियान: जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं— जनभागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow