संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने बिलग्राम तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील

Jul 18, 2026 - 15:59
22 Views
संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने बिलग्राम तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बिलग्राम में आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

भूमि विवादों से संबंधित मामलों पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow