Hardoi: पारिवारिक विवाद में पत्नी की सिलबट्टे से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीदायमपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी के

Jul 18, 2026 - 16:13
25 Views
Hardoi: पारिवारिक विवाद में पत्नी की सिलबट्टे से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद में पत्नी की सिलबट्टे से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीदायमपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर कासिमपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Also Read- Hardoi Crime News: कछौना पुलिस ने अपहरण के मामले में कानपुर के आरोपी को किया गिरफ्तार, लापता लड़की सकुशल बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow