Hardoi : युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को डंडे के साथ दबोचा

पीड़िता का आरोप था कि गांव के ही रहने वाले रामगोपाल और श्यामाकुमार सहित कुल सात लोगों ने उनके बेटे विवेक कुमार के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Jun 25, 2026 - 22:56
27 Views
Hardoi : युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को डंडे के साथ दबोचा
Hardoi : युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को डंडे के साथ दबोचा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में बेहटा गोकुल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में नामजद दो मुख्य आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए बांस के डंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव की रहने वाली पीड़िता विमला पत्नी स्वर्गीय बृजकिशोर ने थाने पर एक लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप था कि गांव के ही रहने वाले रामगोपाल और श्यामाकुमार सहित कुल सात लोगों ने उनके बेटे विवेक कुमार के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया

इस वारदात के बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर बेहटा गोकुल थाने में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट और एससी-एसटी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए उपनिरीक्षक रविकेश सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष भारती और कांस्टेबल विकास सिंह की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो सगे भाइयों रामगोपाल और श्यामाकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है, साथ ही मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow