Hardoi : हरदोई में दहेज हत्या का मामला, सांडी पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार

पीड़ित का आरोप है कि हरदोई के सांडी कस्बा स्थित नवाबगंज मोहल्ले में रहने वाले सूरज, उसकी मां विद्यावती और बहन मीनू ने मिलकर दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन गीता देवी को काफी परेशान और प्रताड़ित किया।

Jun 25, 2026 - 22:51
 0  2
Hardoi : हरदोई में दहेज हत्या का मामला, सांडी पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार
Hardoi : हरदोई में दहेज हत्या का मामला, सांडी पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की सांडी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कदम पीड़ित परिवार की शिकायत और कानूनी जांच के बाद उठाया है। पकड़े गए आरोपियों में मृतका का पति और उसकी सास शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के महौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के रहने वाले पीड़ित राधेश्याम ने सांडी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि हरदोई के सांडी कस्बा स्थित नवाबगंज मोहल्ले में रहने वाले सूरज, उसकी मां विद्यावती और बहन मीनू ने मिलकर दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन गीता देवी को काफी परेशान और प्रताड़ित किया। इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण पीड़ित की बहन की मौत हो गई।

इस गंभीर मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांडी थाने के उपनिरीक्षक शुभम यादव, हेड कांस्टेबल विनय कुमार मौर्या और महिला कांस्टेबल सृष्टि गंगवार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति सूरज और सास विद्यावती को धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow