Hardoi: दहेज हत्या मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थाना सवायजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया

Aug 6, 2026 - 19:55
32 Views
Hardoi: दहेज हत्या मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
दहेज हत्या मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से 4 अगस्त 2026 को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई तथा बाद में उसे फांसी लगाकर मार दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना सवायजपुर में मुकदमा संख्या 238/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान थाना सवायजपुर पुलिस ने नामजद अभियुक्त अभिजीत पुत्र मुखराम तथा मुखराम पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम एवं थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read- हरदोई में सजा भव्य सावन-तीज मेला, इनर व्हील क्लब D.O.D. की प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow