Hardoi: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, हत्या की धारा लगते ही दो और आरोपी गिरफ्तार

थाना अतरौली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल व्यक्ति की उपचार

Aug 6, 2026 - 20:02
22 Views
Hardoi: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, हत्या की धारा लगते ही दो और आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। थाना अतरौली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को महुआखेड़ा निवासी आदित्य ने थाना अतरौली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जितेंद्र, महेंद्र तथा अन्य लोगों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना अतरौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना में घायल आदित्य के पिता अवधेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद विवेचना के दौरान मुकदमे से धारा 110 बीएनएस हटाकर धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) की वृद्धि की गई। थाना अतरौली पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र पुत्र रामकुमार और महेंद्र पुत्र शिवराज, निवासी ग्राम महुआखेड़ा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं, इसी प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow