Hardoi: मारपीट के दौरान हुई व्यक्ति की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना अतरौली पुलिस ने मारपीट के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार

Aug 6, 2026 - 19:45
29 Views
Hardoi: मारपीट के दौरान हुई व्यक्ति की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मारपीट के दौरान हुई व्यक्ति की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। थाना अतरौली पुलिस ने मारपीट के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अतरौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 251/2026 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को ग्राम महुआखेड़ा निवासी आदित्य पुत्र अवधेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। उपचार के दौरान उसके पिता अवधेश पुत्र बिहारीलाल की मृत्यु हो गई। विवेचना के दौरान मामले में हत्या से संबंधित धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।

थाना अतरौली पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकेश पुत्र रामकुमार, श्रीकांत पुत्र शिवराज तथा दिनेश पुत्र शिवराज, निवासी ग्राम महुआखेड़ा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र, उपनिरीक्षक धर्मराज, कांस्टेबल मनीष कुमार, हिमांशु, पोखर सिंह एवं अजय दुबे शामिल रहे।

Also Read- हरदोई में सजा भव्य सावन-तीज मेला, इनर व्हील क्लब D.O.D. की प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow