Hardoi: किसानों को समय पर मिले उर्वरक, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम अनुनय झा

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने

Aug 6, 2026 - 19:35
27 Views
Hardoi: किसानों को समय पर मिले उर्वरक, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम अनुनय झा

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, सहकारी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में डीएपी, यूरिया, एनपीके, एमओपी सहित सभी आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर कृत्रिम अभाव उत्पन्न न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी, ओवररेटिंग अथवा टैगिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने सहित लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर एवं पीओएस मशीन के माध्यम से होने वाले वितरण का सत्यापन किया जाए। प्रत्येक बिक्री केंद्र पर उपलब्ध स्टॉक, मूल्य सूची एवं आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराई जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक रूप से अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरकों की उपलब्धता की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में समय से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में सहकारी समितियों, इफको, पीसीएफ एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दियेे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक राजेश यादव, जिला कृषि अधिकारी सतीश पाठक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, इफको, पीसीएफ के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: हरदोई में नशामुक्त भारत जन-जागरूकता अभियान: जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं— जनभागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow