Hardoi: किसान महापंचायत में गूंजी किसानों की आवाज, 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर दी 15 दिन की चेतावनी
विकास खंड के सहादत नगर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में हजारों
Hardoi: विकास खंड के सहादत नगर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में हजारों किसानों ने भाग लिया। किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता, जर्जर सड़कों, विद्युत विभाग की लापरवाही, सिंचाई व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 30 सूत्रीय मांगपत्र जिला कृषि अधिकारी सतीश पाठक, तहसीलदार शाहाबाद संध्या यादव, सहायक अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रितेश कटिहार तथा सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग पिहानी को सौंपा। साथ ही 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की गईं ।
महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव प्रदीप शुक्ला 'श्यामू', जिला अध्यक्ष लखीमपुर कुलवंत जोशन तथा जिला अध्यक्ष सीतापुर गौरव यादव सहित कई किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
किसानों ने हरियावां और पिहानी विकासखंड की मंसूरनगर, पंडरवा किला, सहादतनगर, रसूलपुर, मनकापुर, बूढ़ागांव तथा एनी की साधन सहकारी समितियों को पुनः संचालित किए जाने की मांग की। इसके अलावा सहादतनगर से कालाभोज तथा रसूलपुर से मड़िया घाट तक जर्जर सड़कों का निर्माण कराने और जर्जर विद्युत लाइन व तारों को शीघ्र बदलने की मांग भी रखी गई।
प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि लघु नहरों और माइनरों से सिंचाई की व्यवस्था पाइप कुलाबों के माध्यम से की जा रही है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगपत्र में सिंचाई विभाग से जुड़ी समस्याएं शामिल होने के बावजूद विभाग के अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचे, जिसके लिए उन्हें किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
प्रदेश महासचिव प्रदीप शुक्ला 'श्यामू' ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांवों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार होने से किसानों और उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि संगठन के ग्राम अध्यक्ष जोड़ो अभियान के तहत जिन गांवों में ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, उनके माध्यम से गांव-गांव की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संगठन पूरी ताकत से संघर्ष करेगा। महापंचायत में अमिताभ सिंह तहसील अध्यक्ष शाहाबाद सदर तहसील, सतेंदर सिंह जिलासचिव, रज्जन सिंह तहसील सचिव, रोहित सिंह सुभाष मिश्रा भयंन्नू सिंह अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, जिला सचिव सत्यवीर सिंह 'रिंकू', पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अतुल दीक्षित, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश गौतम, जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, रफ़्फ़न खान, मुकीम खान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- सम्भल में बनेगा लैंड बैंक, भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का हक; डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया प्लान
What's Your Reaction?




