Hardoi: डीएम अनुनय झा सख्त: किसानों को निर्धारित मूल्य पर मिले उर्वरक, जर्जर पोल-ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने के निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में थोक उर्वरक बिक्रेता एवं किसान नेताओं की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय

May 23, 2026 - 17:51
27 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा सख्त: किसानों को निर्धारित मूल्य पर मिले उर्वरक, जर्जर पोल-ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने के निर्देश। 
डीएम अनुनय झा सख्त: किसानों को निर्धारित मूल्य पर मिले उर्वरक, जर्जर पोल-ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने के निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में थोक उर्वरक बिक्रेता एवं किसान नेताओं की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देश दिये कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि सभी सरकारी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध है और कृषक खसरा, खतौनी आदि प्रमाण-पत्र दिखाकर निर्धारित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त कर सकते है।

बैठक में किसानों द्वारा गांवों में जर्जर पोल, विद्युत तार, खराब ट्रांस्फारमर आदि की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जर्जर पोल, विद्युत तार तत्काल प्रभाव से बदलवायें और खराब ट्रांस्फारमरों को समय से बदले और रोस्टर अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डीडी कृषि, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं किसान नेता सरोज दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow