हरदोई में रोजगार मेले का आयोजन, 375 युवाओं ने लिया हिस्सा; 203 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट/चयनित। 

जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई एवं वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, हरदोई में

May 23, 2026 - 17:45
92 Views
हरदोई में रोजगार मेले का आयोजन, 375 युवाओं ने लिया हिस्सा; 203 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट/चयनित। 
हरदोई में रोजगार मेले का आयोजन, 375 युवाओं ने लिया हिस्सा; 203 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट/चयनित। 

Hardoi: जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई एवं वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, हरदोई में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दि इण्डिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लि०. ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक, ज्ञानधारा इण्डस्ट्रीज, सण्डीला, सखी प्लाइवुड एवं लैमिनेट्स सण्डीला, एचएफएल कन्ज्यूमर सण्डीला, टाटा रट्राइव, एलआईसी, हरियावों सुगर मिल्स, तथा मिस्टी आदि कंम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेला का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट हरदोई द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

आयोजित रोजगार मेला में लगभग 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कम्पनी के अधिकारियों ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन व भत्ते के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन के रूप में कम्पनी द्वारा निर्धारित प्रपत्र को भरकर परीक्षा/साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार के उपरान्त 203 अभ्यर्थियों को शर्टलिस्ट / चयनित किया गया। इस अवसर पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबन्धक ट्रस्टी भुवन चतुर्वेदी तथा जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल के बारे ने मार्गदशित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के मुनेन्द्र कुमार वरिष्ठ सहायक, निशात अन्सारी, श्रवण कुमार गुप्ता वरिष्ठ सहायक, राजेश्वर दयाल वरि०सहा०, हरी शंकर वरि०सहा० तथा पवन कुमार, आदि कर्मचारियों ने सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Also Read- Hardoi: जन सुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 96 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow