Ambedkarnagar : अम्बेडकरनगर में रोजगार मेला, 56 कंपनियों ने लिया हिस्सा, डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं का चयन

मेले का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया। इसके बाद हरिओम पांडेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कंपनियों के स्टाल

Feb 28, 2026 - 21:11
 0  3
Ambedkarnagar : अम्बेडकरनगर में रोजगार मेला, 56 कंपनियों ने लिया हिस्सा, डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं का चयन
शुभारंभ करते एमएलसी हरिओम पाण्डेय

अम्बेडकरनगर। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। मेले में 56 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 6865 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 1589 का प्रथम चरण में चयन हुआ। अंतिम चयन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।

मेले का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया। इसके बाद हरिओम पांडेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कंपनियों के स्टाल देखे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत लगाया गया था। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अच्छे अवसर मिले।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow