Ambedkarnagar : अम्बेडकरनगर के केदरुपुर में भव्य कलश यात्रा निकली, मां भद्रकाली मंदिर में चंडी यज्ञ और रामकथा शुरू

मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा मंटू और उनकी पत्नी रोशनी मिश्र ने बताया कि कलश यात्रा के साथ चंडी यज्ञ शुरू हुआ और पूर्णाहुति तीन मार्च को होगी। रोज दोपहर दो बजे से अयोध्या

Feb 28, 2026 - 21:10
 0  5
Ambedkarnagar : अम्बेडकरनगर के केदरुपुर में भव्य कलश यात्रा निकली, मां भद्रकाली मंदिर में चंडी यज्ञ और रामकथा शुरू
कलश यात्रा में शामिल लोग

अम्बेडकरनगर। केदरुपुर में श्री भद्रकाली मंदिर में मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के साथ पांच दिवसीय चंडी यज्ञ और रामकथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा केदरुपुर से शुरू होकर काली मंदिर से सरयू नदी घाट तक पहुंची। इसमें सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। घाट पर वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना हुई और सरयू नदी का पवित्र जल लेकर भक्त मंदिर लौटे। मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा मंटू और उनकी पत्नी रोशनी मिश्र ने बताया कि कलश यात्रा के साथ चंडी यज्ञ शुरू हुआ और पूर्णाहुति तीन मार्च को होगी। रोज दोपहर दो बजे से अयोध्या से आए पंडित राकेश जी महाराज और काशी से पधारे पंडित रामनरायण मिश्र द्वारा संगीतमय श्री राम कथा सुनाई जाएगी। चंडी महायज्ञ में मुख्य प्रवचनकर्ता राकेश जी महाराज हैं और यज्ञाचार्य रामनरायण मिश्र हैं।

कार्यक्रम में प्रदीप मिश्रा मंटू, रोशनी मिश्र, पवन मिश्र, हरीश चतुर्वेदी, रमेश मिश्र, श्यामसुंदर चतुर्वेदी, उमापति मिश्र, दुर्गेश मिश्र, बालेन्द्र मिश्र, प्रदीप मिश्र, पंकज पाठक, अनिल मिश्र, शिवकुमार, त्रियुगी पाठक, भोलू मिश्र, प्रमोद चतुर्वेदी, श्रीप्रकाश मिश्र शानू, जनकराज पाठक, गुड्डन मिश्र, द्वारिका सिंह, शंभूनाथ गोंड, जितेन्द्र निषाद, जगन्नाथ तिवारी, रामनरायण तिवारी, मिथिलेश गोंड, तारकेश्वर मिश्र, मुन्नीलाल सेठ, अनीता देवी, राजेश्वर चौबे और ऊषा पाठक जैसे लोग पूरी लगन से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। कलश यात्रा के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोग संगीतमय रामकथा का आनंद ले रहे हैं। इसमें विदेशों में भी सनातन धर्म की ध्वजा फहराने वाले आचार्य राकेश पांडेय समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow