Hardoi : हरियावां में मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद

फोन के साथ कवर में रखे 200 रुपये भी चोरी हो गए। इस शिकायत पर थाना हरियावां में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के दौरान धारा बढ़ाई गई

Feb 28, 2026 - 21:08
30 Views
Hardoi : हरियावां में मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद
Hardoi : हरियावां में मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद

हरदोई। थाना हरियावां पुलिस ने चोरी के एक मामले में तेज कार्रवाई की। दीपिका ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी अम्बुज पुत्र रामसनेही ने उनके घर में चार्जिंग पर रखे मोबाइल फोन को चुरा लिया। फोन के साथ कवर में रखे 200 रुपये भी चोरी हो गए। इस शिकायत पर थाना हरियावां में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के दौरान धारा बढ़ाई गई।

पुलिस ने आरोपी अम्बुज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और 110 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी ग्राम बसोहा का निवासी है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रमेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल कुशल कुमार की टीम शामिल रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow