Hardoi : पिहानी में अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

जनपद में अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर चल रहे अभियान के तहत थाना पिहानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मो कलीम पुत्र नसीम खां,

Feb 28, 2026 - 21:06
32 Views
Hardoi : पिहानी में अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार
Hardoi : पिहानी में अवैध हथियारों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

हरदोई। जनपद में अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर चल रहे अभियान के तहत थाना पिहानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मो कलीम पुत्र नसीम खां, निवासी मोहल्ला मीरसराय, कस्बा और थाना पिहानी को एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना पिहानी पर मुकदमा संख्या 104/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज हुआ। इसी तरह निजाम पुत्र पुत्तन, निवासी मोहल्ला मीरसराय, कस्बा और थाना पिहानी को एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ पकड़ा गया। इस पर मुकदमा संख्या 105/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

मो कलीम का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें मुकदमा संख्या 419/18 धारा 13 जी एक्ट थाना पिहानी शामिल है। निजाम का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें मुकदमा संख्या 304/23 धारा 379 भादंस थाना पिहानी दर्ज है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक गौरव कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल राहुल यादव की टीम शामिल रही।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow