Hardoi : सांडी में अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, 77 हाथ से बने पटाखे बरामद

इस घटना के बाद थाना सांडी पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से 77 हाथ से बने पटाखे और संबंधित सामग्री जब्त की

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 21:05
38 Views
Hardoi : सांडी में अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, 77 हाथ से बने पटाखे बरामद
Hardoi : सांडी में अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, 77 हाथ से बने पटाखे बरामद

हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखने और बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिलने पर पता चला कि दिलशाद पुत्र खुर्शीद, जो आतिशबाजी का लाइसेंस धारक है, अपने घर की छत पर बने कमरे में पटाखे बना रहा था। वहां अचानक धमाका हो गया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी पहुंचाया।

इस घटना के बाद थाना सांडी पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से 77 हाथ से बने पटाखे और संबंधित सामग्री जब्त की गई। जांच में पता चला कि आरोपी ने बिना उचित अनुमति के विस्फोटक पदार्थों का भंडारण और निर्माण किया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल सतीश कुमार की टीम शामिल रही।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow