Hardoi : हरदोई में आयुर्वेदिक कंपनी पर छापेमारी, निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक भांग जब्त

जांच में पता चला कि कंपनी को सीमित मात्रा में भांग रखने और आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने की अनुमति है, लेकिन बरामद स्टॉक निर्धारित सीमा से कई गुना ज्यादा था। कुछ रिपोर्टों में बरा

Feb 28, 2026 - 21:00
35 Views
Hardoi : हरदोई में आयुर्वेदिक कंपनी पर छापेमारी, निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक भांग जब्त
प्रतीकात्मक चित्र, AI Image

हरदोई। नघेटा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओम आयुर्वेदिक कंपनी में भारी मात्रा में भांग रखे जाने की सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने छापा मारा। फैक्ट्री परिसर में भांग से भरा एक ट्रक मिला। जांच में पता चला कि कंपनी को सीमित मात्रा में भांग रखने और आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने की अनुमति है, लेकिन बरामद स्टॉक निर्धारित सीमा से कई गुना ज्यादा था। कुछ रिपोर्टों में बरामद भांग की मात्रा करीब 40 क्विंटल बताई गई है, जबकि कंपनी की वार्षिक भंडारण क्षमता लगभग 15 क्विंटल या 1500 किलोग्राम थी।

छापेमारी में नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, आबकारी विभाग, एक्साइज विभाग, आयुर्वेद विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। टीम ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और परिवहन दस्तावेजों की जांच शुरू की। बरामद भांग को कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह पर रखा गया है। होली के मौके पर भांग से बने उत्पादों की बड़े पैमाने पर उपलब्धता की आशंका जताई जा रही है। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow