Hardoi : सांडी पुलिस ने विस्फोटक मामले में मुन्ना को गिरफ्तार किया

अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने और बनाने के आरोप में दिलशाद, मुन्ना पुत्र खुर्शीद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान कुछ धाराएं ह

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 19:58
58 Views
Hardoi : सांडी पुलिस ने विस्फोटक मामले में मुन्ना को गिरफ्तार किया
Hardoi : सांडी पुलिस ने विस्फोटक मामले में मुन्ना को गिरफ्तार किया

हरदोई : सांडी थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 55/26 में एक आरोपी को पकड़ा। यह मामला धारा 61(2)/62 बीएनएसएस, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दर्ज है। सूचना मिली कि दिलशाद पुत्र खुर्शीद के घर की छत पर बने कमरे में आतिशबाजी के सामान में अचानक विस्फोट हो गया। दिलशाद के पास आतिशबाजी का लाइसेंस है और वह मोहल्ला खिड़किया थाना सांडी का निवासी है। इस विस्फोट से रुबीना पत्नी इरशाद और शाजिया पत्नी दिलशाद घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने और बनाने के आरोप में दिलशाद, मुन्ना पुत्र खुर्शीद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान कुछ धाराएं हटा दी गईं। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ मुन्ना पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला खिड़किया थाना सांडी को गिरफ्तार किया। जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है। सनद रहे कि दिलशाद पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला खिड़किया थाना सांडी को पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शुभम सिंह और सतीश कुमार शामिल थे।

Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow