Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में 1.250 किलो अवैध गांजा बरामद, कई मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में मुकदमा संख्या 0144/26

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 21:34
80 Views
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में 1.250 किलो अवैध गांजा बरामद, कई मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
AI Image

लखीमपुर खीरी। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना खीरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शैलेन्द्र गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी ग्राम सैधरी थाना कोतवाली सदर को पकड़ा। उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में मुकदमा संख्या 0144/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने कहा कि नशे के अवैध व्यापारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक संजय कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow