Lakhimpur- kheri : लखीमपुर खीरी में गौवध मामले में वांछित समेत चार लोग गिरफ्तार, उपकरण बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक सामान्य तराजू, चार चाकू, दो कुल्हाड़ी, छह लोहे के बाट, एक राशि नागर और एक सांड बरामद किया। इन सामानों को कब्जे में

Feb 28, 2026 - 21:30
58 Views
Lakhimpur- kheri : लखीमपुर खीरी में गौवध मामले में वांछित समेत चार लोग गिरफ्तार, उपकरण बरामद
Lakhimpur- kheri : लखीमपुर खीरी में गौवध मामले में वांछित समेत चार लोग गिरफ्तार, उपकरण बरामद

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी सहित चार लोगों को पकड़ा। मौके से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। इसमें हसीन पुत्र स्व रफीक, अफजालुनिशा पत्नी स्व रफीक 55 वर्ष, अनीला पुत्री स्व रफीक 26 वर्ष और सबीना पत्नी छोटेलाल 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक सामान्य तराजू, चार चाकू, दो कुल्हाड़ी, छह लोहे के बाट, एक राशि नागर और एक सांड बरामद किया। इन सामानों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मामले में मुकदमा संख्या 143/2026 दर्ज किया गया। धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट लगाई गई। आरोपी हसीन के खिलाफ पहले भी गौवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow