Sitapur : जिला पर्यावरण समिति में संजीव सक्सेना को मिली सदस्यता, कायस्थ समाज में खुशी का माहौल

कायस्थ समाज के कई गणमान्य लोगों ने शासन के फैसले का स्वागत किया और आभार जताया। समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर संजीव सक्सेना

Feb 28, 2026 - 21:28
 0  4
Sitapur : जिला पर्यावरण समिति में संजीव सक्सेना को मिली सदस्यता, कायस्थ समाज में खुशी का माहौल
Sitapur : जिला पर्यावरण समिति में संजीव सक्सेना को मिली सदस्यता, कायस्थ समाज में खुशी का माहौल

सीतापुर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित जिला पर्यावरण समिति में संजीव सक्सेना को सदस्य बनाए जाने पर जिले में खुशी फैल गई। नामांकन के बाद संजीव सक्सेना सिविल लाइंस स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन किए, आरती लगाई और प्रसाद चढ़ाया। चित्रगुप्त महाराज के चरणों में माथा टेका।

इस मौके पर कायस्थ समाज के कई गणमान्य लोगों ने शासन के फैसले का स्वागत किया और आभार जताया। समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर संजीव सक्सेना का सम्मान किया। संजीव सक्सेना ने कहा कि वे वन और पर्यावरण की रक्षा के लिए जन जागरूकता फैलाएंगे। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगवाने और जल प्रदूषण रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। शासन की मंशा के अनुसार काम करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार और मंदिर समिति से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow