Sitapur : सीतापुर में कांग्रेस ने की बेरोजगारी पर हुंकार, कहा- रोजगार नहीं तो सरकार नहीं

उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 10 लाख मनरेगा मजदूर और 8 लाख शिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। लेकिन न तो कोई ठोस नीति दिख रही है और न ही जनप्र

Feb 28, 2026 - 21:27
 0  3
Sitapur : सीतापुर में कांग्रेस ने की बेरोजगारी पर हुंकार, कहा- रोजगार नहीं तो सरकार नहीं
Sitapur : सीतापुर में कांग्रेस ने की बेरोजगारी पर हुंकार, कहा- रोजगार नहीं तो सरकार नहीं

सीतापुर। मनरेगा बचाओ यात्रा के तहत भवाना में हुई सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुपम राठौर ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षित और अशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है। अनुपम राठौर ने साफ चेतावनी दी कि यदि बेरोजगारों को काम नहीं मिला तो ऐसी सरकार सत्ता में रहने का हक नहीं रखती। बेरोजगार ही इस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 10 लाख मनरेगा मजदूर और 8 लाख शिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। लेकिन न तो कोई ठोस नीति दिख रही है और न ही जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। कांग्रेस नेता शिव प्रकाश सिंह ने मनरेगा को सामाजिक बदलाव का मजबूत हथियार बताया। विष्णु गौतम ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा है और इसे कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।

सुनीला रावत ने कहा कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के 82 हजार मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा और जिले के विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने संविधान और रोजगार विरोधी जनप्रतिनिधियों को जनता द्वारा जवाब देने का आह्वान किया। यात्रा का भवाना, सूहेतारा, मीरनगर समेत कई गांवों में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाल ने किया। अंकित राज समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow