Sitapur : अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला, गौरी सिटी और बाराभारी में निर्माण ध्वस्त
टीम खैराबाद के बाराभारी इलाके पहुंची जहां मो नदीम द्वारा करीब 22 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां भी बिना स्वीकृत नक्शे के सड़कें, गेट और अन्य संरचनाएं बनाई
सीतापुर। अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी राजागणपति आर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और विकास प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने पहले से चिन्हित अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल, आंतरिक सड़कें और अन्य निर्माण तोड़ दिए। कार्रवाई की शुरुआत खगेशियामऊ क्षेत्र में हुई जहां अपूर्व अग्रवाल द्वारा विकसित गौरी सिटी नामक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। जांच में पता चला कि बिना लेआउट स्वीकृति और सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के प्लाट काटकर बेचे जा रहे थे। मौके पर बनी सड़कें और निर्माण पूरी तरह नियम विरुद्ध थे, जिन्हें तुरंत ध्वस्त किया गया।
इसके बाद टीम खैराबाद के बाराभारी इलाके पहुंची जहां मो नदीम द्वारा करीब 22 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां भी बिना स्वीकृत नक्शे के सड़कें, गेट और अन्य संरचनाएं बनाई गई थीं। प्रशासन ने सभी अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि विनियमित क्षेत्र में बिना अनुमति प्लाटिंग कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में कोई राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि प्लाट खरीदने से पहले सभी जरूरी अनुमतियों की जांच जरूर करें।
Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?
What's Your Reaction?











