Lucknow : लखनऊ में अवैध निर्माणों के खिलाफ एलडीए का बड़ा एक्शन, 40 बीघा की अवैध प्लाटिंग और 6 निर्माण सील
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार गोसाईंगंज के ग्राम शिवलर में अभिषेक सिंह और उनके साथियों द्वारा बिना ले-आउट पास कराए अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। न्यायालय के आदेश के बाद प्र
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई निर्माण सील किए हैं और अवैध कॉलोनियों को ढहा दिया है। मड़ियांव और सैरपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर दो आरएमसी प्लांट सहित छह अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं गोसाईंगंज इलाके में न्यू जेल रोड पर करीब 40 बीघा जमीन पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार गोसाईंगंज के ग्राम शिवलर में अभिषेक सिंह और उनके साथियों द्वारा बिना ले-आउट पास कराए अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। न्यायालय के आदेश के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुँचकर इसे पूरी तरह हटा दिया। इसी तरह मड़ियांव के प्रबंध नगर में यादव चौराहे के पास गगन सिंह, मंजीत सिंह और अन्य द्वारा अवैध रूप से चलाए जा रहे आरएमसी प्लांट को सील कर दिया गया। इसके पास ही पवन सिंह द्वारा संचालित एक अन्य आरएमसी प्लांट पर भी सीलबंदी की कार्रवाई हुई।
अभियान के दौरान मड़ियांव और सैरपुर में याकूब, देशराज अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल जैसे अन्य लोगों द्वारा बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे चार व्यावसायिक भवनों को भी सील किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृत कराए किए जाने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









