Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे और इनके खिलाफ मारपीट व अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध जरूरी कानूनी प्रक्रि
लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशों और अन्य अधिकारियों की देखरेख में पुलिस टीम ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ललित कुमार निवासी ग्राम सेवढ़ा और सूरज वर्मा उर्फ पकौड़ी निवासी गंगोत्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे और इनके खिलाफ मारपीट व अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया है। इस सफलता को हासिल करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार पाण्डेय और हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए इस तरह की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी।
Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।
What's Your Reaction?









