Lakhimpur- Kheri : जुआ और हथियारों के अवैध धंधे का पर्दाफाश, लाखों की नकदी और पिस्टल के साथ छह गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम रंगीलानगर में एक फार्म हाउस के पास छापा मारकर जुआ खेल रहे मोहन मि

Apr 10, 2026 - 21:58
30 Views
Lakhimpur- Kheri : जुआ और हथियारों के अवैध धंधे का पर्दाफाश, लाखों की नकदी और पिस्टल के साथ छह गिरफ्तार
Lakhimpur- Kheri : जुआ और हथियारों के अवैध धंधे का पर्दाफाश, लाखों की नकदी और पिस्टल के साथ छह गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने संगठित तरीके से जुए का अड्डा चलाने और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 लाख 91 हजार रुपये नकद, दो पिस्टल, नौ कारतूस, चार तमंचे, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ग्राम रंगीलानगर में एक फार्म हाउस के पास छापा मारकर जुआ खेल रहे मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू, सुनील कुमार दीक्षित, प्रेम किशोर गुप्ता, पप्पू उर्फ जफर, फैजान और अरुण कुमार वर्मा को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को मौके से जुए की फड़ से 4 लाख 15 हजार रुपये और आरोपियों की तलाशी के दौरान 76 हजार रुपये मिले। इसके अलावा उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से मिले दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कई शातिर अपराधी हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस प्रशासन ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है और स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow