Lakhimpur- Kheri : धौरहरा में बन रहे सेल्फी प्वाइंट में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, मानक दरकिनार कर हो रहा निर्माण
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर घटिया ईंटों का ढेर लगा हुआ है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पंचायत क्षे
लखीमपुर खीरी की नगर पंचायत धौरहरा में सब्जी मंडी के पास बनवाए जा रहे सेल्फी प्वाइंट के निर्माण में धांधली की शिकायत सामने आई है। नगर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर की जमीन पर इस सेल्फी प्वाइंट का निर्माण मंगलवार से शुरू हुआ। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा इस कार्य में पीले ईंटों और खराब गुणवत्ता वाली अन्य सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवालिया निशान लग गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर घटिया ईंटों का ढेर लगा हुआ है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे इन कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सुंदरता बढ़ाने के नाम पर शुरू किए गए इस काम में मानकों की अनदेखी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के निवासियों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है ताकि गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो सके।
What's Your Reaction?









